मेसी के इवेंट का पैसा लौटाएगी बंगाल सरकार, 33 हजार फैंस को मिलेगा रिफंड

बंगाल सरकार

बिच्छू डॉट कॉम। कोलकाता, राष्ट्रीय खेल दिवस पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में 2025 के लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था का मुद्दा उठाया. साथ ही, उन्होंने यह भी ऐलान किया कि युवा भारती स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदने वाले कुल 33 हजार फैंस को उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। दरअसल, बीते साल 13 दिसंबर को स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंचे थे. यहां उनका कार्यक्रम होना था. मेसी को देखने के लिए देश के कई हिस्सों से उनके फैंस आए थे. दर्शकों ने बस मेसी के लिए 4 हजार से 6 हजार तक की टिकट खरीदी थी. लेकिन इस कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था हुई. जिसके बाद फैंस द्वारा यह मांग की गई कि उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएं, लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है.  अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में बताया है कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है. और जल्द ही सभी लोगों को उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

Related Articles