राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को तुरंत हटाइए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट

बिच्छू डॉट कॉम। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी कार्यरत जज द्वारा अपने ही पैरेंट हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे के खिलाफ सीजेआई को इस तरह पत्र लिखकर आरोप लगाना भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक दुर्लभ घटनाक्रम माना जा रहा है। दरअसल, जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई सूर्यकांत को अगस्त 2026 में लगातार तीन पत्र (2 अगस्त, 10 अगस्त और 17 अगस्त) लिखे हैं। पत्रों में मांग की है कि हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तत्काल पद से हटाया जाए। यहां से स्थानांतरित किया जाए और किसी अन्य राज्य के जज को राजस्थान हाई कोर्ट का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। जस्टिस मेहता ने अपने पत्रों में प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग, पक्षपात, भाई-भतीजावाद और मुकदमों की लिस्टिंग में हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, अन्य पीठों में सूचीबद्ध केसों को बिना किसी उचित कारण के वापस लेकर जस्टिस शर्मा ने अपनी पीठ में ट्रांसफर किया। हाईकोर्ट के कई जजों ने शिकायत की है कि जस्टिस शर्मा उन्हें हटाने या कार्रवाई की धमकी देते हैं।  

Related Articles