
मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी अपने बिजली घरों की कार्यप्रणालियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करेगी। इसके लिए जबलपुर स्थित मप्र पॉवर जनरेशन प्रशिक्षण संस्थान में आईएसओ मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित की गई। कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विभिन्न बिजली घरों के 15 अभियंताओं ने भाग लिया। आईएसओ मैनेजर नविता ठाकुर और तरंग श्रीवास्तव ने आईएसओ के मूल सिद्धांतों, लाभ और प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रस्तुति दी।
