खराब सडक़ों का हिसाब जनता हमसे मांगती है: अजय विश्नोई

पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इस बार निशाने पर प्रदेश की बदहाल सडक़ें और उनके निर्माण व रखरखाव में कथित भ्रष्टाचार रहा। विश्नोई ने कहा कि सडक़ें खराब होने पर जनता अधिकारियों से पहले अपने क्षेत्र के विधायकों से जवाब मांगती है। उन्होंने साफ कहा कि यह स्थिति केवल उनकी नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी विधायकों की है। मीडिया से चर्चा में विश्नोई ने ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें सडक़ निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित कर सडक़ों की वास्तविक स्थिति जांचने की बात सामने आई। उन्होंने प्रधानमंत्री सडक़ योजना भी सवाल उठाए। विश्नोई ने कहा कि जबलपुर की सडक़ों की चिंता करने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री खुद जबलपुर से हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जबलपुर की सडक़ों की चिंता मंत्री कर लेंगे।

Related Articles