
विधायक रीति पाठक का स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया बयान बुधवार को सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि वह अब तक चार चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन जनता से कभी कोईचुनावी वादा नहीं किया। सांसद रहते हुए भी चार जिलों में बिना वादे चुनाव जीतने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा हो रहा है, लेकिन श्रेय शायद नहीं मिलेगा। कोई बात नहीं, आप सब जानते हैं कि वह प्रयास मैंने ही किया है। उनके बयान को सीधी से जुड़ी सिंगरौली-ललितपुर रेल लाइन परियोजना से जोडक़र देखा जा रहा है।
