
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आयुक्त निधि निवेदिता की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी के बीच मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मिले। संघ प्रतिनिधियों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके पहले प्रदेशभर से एक दिन के अवकाश पर रहने के आवेदन दिए गए। मंत्री भूरिया ने उचित स्तर पर विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ ही विभागीय कार्य प्रभावित नहीं होने देने और जनहित में काम पर लौटने का आग्रह किया। मंत्री के आश्वासन के बाद संघ अध्यक्ष सुरेश तोमर ने प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों से बुधवार से नियमित कार्यालय पहुंचकर काम करने की अपील की है। गौरतलब है कि संघ ने सोमवार को आधे दिन और मंगलवार को सामूहिक अवकाश लिया था। संघ ने सचिव, महिला एवं बाल विकास जीवी रश्मि के समक्ष भी समस्याएं रखी थीं।
