पूर्व राजगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष पर 2 लाख ठगने का आरोप

84 हनुमान दर्शन यात्रा एवं मां जालपा पर्वत परिक्रमा के आयोजन के नाम पर 2 लाख रुपए लेने और सात महीने बाद भी हिसाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद भानु प्रसाद जकोतिया ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में यात्रा के संयोजक व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा पर आरोप लगाए गए हैं। जकोतिया ने राशि वापस दिलाने के साथ मामले की आर्थिक और आपराधिक जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, नगर में 25 जनवरी 2026 से 84 हनुमान दर्शन यात्रा एवं मां जालपा पर्वत परिक्रमा का आयोजन किया गया था। जकोतिया का आरोप है कि इसी आयोजन के नाम पर उनसे 2 लाख रुपए चंदे के रूप में लिए गए। राशि लेते समय उन्हें जल्द बड़ा पद मिलने और राजमहल के प्लास्टर व पुताई का ठेका दिलाने की बात भी कही गई थी। उनका कहना है कि यात्रा समाप्त होने के करीब सात महीने बाद भी उन्हें राशि के उपयोग का हिसाब नहीं दिया गया।

Related Articles