सीधी-टीकमगढ़ कम पैदावार वाले जिले थे, अब टॉप 10 में…

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र के कम कृषि उत्पादन वाले जिलों में शामिल टीकमगढ़ और सीधी ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की हालिया रैंकिंग में देश के टॉप-10 में जगह बनाई है। टीकमगढ़ चौथे और सीधी आठवें स्थान पर है। पिछली तिमाही में प्रदेश से अलीराजपुर आठवें और डिंडोरी दसवें स्थान पर थे। नई रैकिंग में दोनों पिछडक़र क्रमश: 38वें और 28वें स्थान पर पहुंच गए। प्रदेश के आठ जिलों का चयन केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों की कृषि रिपोर्ट के आधार पर किया था। इनमें टीकमगढ़, सीधी, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया शामिल हैं। नई रैंकिंग में निवाड़ी 42वें, अनूपपुर 53वें, शहडोल 62वें और उमरिया 71वें स्थान पर हैं। योजना में शामिल होने के बाद इन जिलों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना और कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न योजनाओं के बजट में प्राथमिकता मिल रही है। स्थानीय कृषि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष फंड भी दिया जा रहा है।

Related Articles