प्रधानमंत्री ने कहा- जो खेलेगा, वो खिलेगा, मेडलिस्ट से मिले नमो

बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाडिय़ों से मुलाकात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सभी खिलाडिय़ों के साथ एक रील शेयर की। 32 सेकेंड की इस रील में वे गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य प्लेयर्स के साथ नजर आए। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा- जो खेलेगा, वो खिलेगा। उन्होंने कहा- ऑल्वेज चीयर फॉर भारत…भारत माता की जय। पीएम ने कहा-हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं। मेडल जीतने वालों को बधाई। पूरे खेलों के दौरान, हमारे खिलाडिय़ों ने दृढ़ संकल्प और लगन का प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। वहीं भारतीय दल के खिलाडिय़ों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनसे मुलाकात को यादगार बताया।  भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।

Related Articles