ई-बसों के विधिवत शुभारंभ की तैयारी 20 ई-बसें ओर भोपाल पहुंची

आवागमन में शहर वासियों को होगा लाभ

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। शहर के 12 रुटों पर अब जल्द ही ई-बसें चलना शुरू हो जाएंगी। वर्तमान में तीन रुटों पर दस बसें चल रही हैं, जिनमें रोजाना दो हजार से ज्यादा यात्री यात्रा कर रहे हैं। गत दिवस बीस ई-बसें ओर संत नगर डिपो पहुंची। अब इनकी संख्या बढकर 41 हो गई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर विधिवत बसों के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम में परिवहन विभाग के एमआईसी मेंबर मनोज राठौर ने बताया कि शहर में 12 रुटों पर बसों का विधिवत संचालन 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बीस बसें ओर भोपाल पहुंच गई हैं। इस आधुनिक परिवहन सेवा से शहर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। नगर निगम ने डीजल और सीएनजी आधारित मैजिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनकी जगह ई-व्हीकल तैनात करने की योजना पर काम तेज कर दिया है। पहले चरण में करीब 50 फीसदी कचरा कलेक्शन वाहनों को हटाया जाएगा, जबकि बाद में सभी 800 मैजिक वाहनों को बदलने का लक्ष्य रखा गया है। *इन रूटों पर चलना शुरू होंगी बसें*15 अगस्त से सूखी सेवनिया से भोजपुर (49 किमी), अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से आरआरएफ कैप बगरोदा (506 किमी), औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा से बीडीए कॉलोनी (32 किमी), औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा से बिलकिसगंज (41.8 किमी), परवलिया सडक़ से औबेदुल्लागंज (56.8 किमी), सीहोर से रातापानी (68.5 किमी), सीहोर से कटारा बायपास तिराहा (53.7 किमी), कोच फैक्ट्री से औबेदुल्लागंज (41.3 किमी), फंदा से मंडीदीप (65.3 किमी), बिलखिरिया से सीहोर (61.5 किमी), फंदा से आईबीडी रॉयल सलैया (40.2 किमी), कोच फैक्ट्री से गोल-जोड़ (28 किमी)।

Related Articles