
नीट पेपर लीक के केस की तेजी से सुनवाई कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा सुनाने के लिए गठित की गई फास्ट-ट्रैक कोर्ट की विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा का 10 दिनों के अंदर तबादला कर दिया गया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जारी न्यायिक अधिकारियों की 137 जजों की सूची में जज अनु ग्रोवर बालीगा का भी नाम है। विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा ने 25 जुलाई को कार्यभार संभाला था और एक सप्ताह के अंदर ही उनका तबादला हो गया। अब पूर्व में नीट सहित अन्य पेपर लीक मामले की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता इस फास्ट ट्रैक कोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, जज बालीगा का तबादला एनआईए अधिनियम के तहत आतंकी मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में किया गया है।
