रूफटॉप-सोलर में देश के टॉप-100 में यूपी के 17 जिले

रूफटॉप-सोलर

बिच्छू डॉट कॉम। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगवाने में यूपी के 17 जिले देश के टॉप-100 जिलों में शामिल हुए हैं। लखनऊ लगातार देश का नंबर-1 जिला बना हुआ है, जहां अब तक 1,24,167 रूफटॉप सोलर लग चुके हैं। वाराणसी 10वें और कानपुर नगर 14वें नंबर पर शामिल हुए हैं। यूपी नेडा के निदेशक रविंद्र सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान का यह असर है, जो राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। वाराणसी शहर 48,829 संयंत्रों के साथ 10वें तो कानपुर नगर भी 43,289 संयंत्रों के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश के 17 जिलों का राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष 100 सूची में शामिल होना इस बात का संकेत है कि यूपी में हरित ऊर्जा को लेकर लोगों की जागरूकता बढ़ी है।

Related Articles