प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं होगी आपराधिक कार्रवाई

कॉकरोच जनता पार्टी की एक और बड़ी मांग पूरा करते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल रहे छात्रों के खिलाफ कोई कठोर कानूनी कार्रवाई न करे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस प्रोटेस्ट के सिलसिले में दर्ज 13 एफआईआर को भी वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर तो कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन हिंसा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कानून के अनुसार होगी कार्रवाई। राज्य सरकार ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश के बाद लिया। इसके साथ ही सरकार ने पुलिस को इस विरोध-प्रदर्शन के मामले में की गई गिरफ्तारियों या हिरासत की जल्द से जल्द समीक्षा करने का निर्देश भी दिया है। सरकार ने बताया कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे तक, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध-प्रदर्शन के मामले में 13 मामले दर्ज किए गए थे।

Related Articles