टी20 में वैभव ने लगाई 230 स्थानों की छलांग, शुभमन वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। उन्होंने 230 स्थान की छलांग लगाते हुए 48वां पायदान हासिल कर लिया।  टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के ईशान किशन 910 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं तिलक वर्मा दो स्थान की छलांग लगाकर छठे और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर सात स्थान ऊपर चढक़र 24वें स्थान पर पहुंच गए। टी20 बल्लेबाजों में शीर्ष-10 में भारत के तीन खिलाड़ी मौजूद हैं। ईशान के अलावा अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।  

Related Articles