
ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) स्थापित करने के संबंध में गुरुवार को केंद्र और राज्य के बीच एमओयू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में केंद्रीय टेलीकॉम और उद्योग विभाग के बीच इस पार्क के विकास और उद्योगों को सुविधाएं देने के संबंध में एमओयू करेंगे। विकास के लिए केंद्र सरकार से करीब 60 फीसदी राशि मिलने की उम्मीद है। ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) स्थापित किया जाएगा। परियोजना में 12 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये तक निवेश और करीब पांच हजार प्रत्यक्ष कुशल रोजगार सृजित होने की संभावना है। 350 एकड़ में विकसित होने वाला यह प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक क्लस्टर मोबाइल उपकरण, नेटवर्क इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर, सेमीकंडक्टर तथा 5जी और 6जी अनुसंधान एवं विकास की पूरी वैल्यू चेन को एक ही परिसर में उपलब्ध कराएगा।
