केन्द्र ने मध्यप्रदेश को कोई टारगेट नहीं दिया: शिवराज

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र ने मध्यप्रदेश को मूंग खरीदी के लिए किसी भी तरह का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया हैं। केन्द्र ने मूंग खरीदी के लिए 25 प्रतिशत तक की स्वीकृति दी है, यदि राज्य सरकार इससे ज्यादा खरीदी करना चाहती है, तो वह अपने संसाधन से खरीद कर सकती हैं। केन्द्रीय मंत्री ने इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत मध्यप्रदेश में 4 लाख 54 हजार 580 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की अनुमति दी गई है। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए देश भर में कुल 5 लाख 23 हजार 243 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की मंजूरी दी है। इसमें मध्य प्रदेश को सबसे अधिक 4.54 लाख मीट्रिक टन की स्वीकृति मिली है।

Related Articles