विहिप में बदलाव, नए क्षेत्र संगठन मंत्री ने पदभार संभाला

विहिप में बदलाव
  • हितेंद्र पवार देश भर में धर्म प्रसार का काम देखेंगे

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। विश्व हिंदू परिषद में वरिष्ठ स्तर पर हुए संगठनात्मक बदलाव के बाद प्रांतीय बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। जयपुर के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम को भोपाल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। यहां पदस्थ रहे हितेंद्र पवार को धर्म प्रसार विभाग का प्रभार सौंपा गया है। विभिन्न राज्यों में चल रहे धर्मांतरण और घर वापसी जैसे कार्यक्रमों को लेकर उनकी सक्रियता रहेगी।
विहिप की प्रांत स्तरीय बैठकों का: कार्यक्रम भी जारी हो गया है। 5 से 7 अगस्त तक मध्य भारत प्रांत की बैठक होगी। इसके बाद 8-9 अगस्त को महाकौशल प्रांत की बैठक बुलाई गई है। मप्र छग के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। मध्य भारत प्रांत के सह मंत्री जितेंद्र चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हुई बैठक में जो कार्यक्रम तय हुए हैं उनमें सभी प्रांतों में संत रविदास जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें हर जिले से समरसता यात्राएं निकलेंगीं। स्व. अशोक सिंघल की 100 वीं जयंती पर भी मालवा, महाकौशल और मध्य भारत प्रांत में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Related Articles