बिजली कंपनी का इंजीनियर निकला करोड़ पति, 9 ठिकानों पर छापे

लोकायुक्त टीम को बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के घर से लाखों के आभूषण और नकदी भी मिले हैं। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258 फीसदी अधिक संपत्ति मिली है। वहीं घर से 4 किलो चांदी, 300 ग्राम गोल्ड और 3 लाख कैश मिला है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलो ग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। लोकायुक्त की टीम ने दर्जनभर ठिकानों पर दबिश दी है। जहां इंजीनियर और उनके परिवार के नाम पर करोड़ों के मकान, प्लॉट, फैक्ट्रियां और दफ्तर खोज निकाले हैं। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें अभी भी दस्तावेजों को खंगाल रही हैं और संपत्तियों का पूरा मूल्यांकन होने पर उक्त आंकड़े में और भी इजाफा होने का दावा किया जा रहा है। लोकायुक्त के अनुसार, शिवराम सेमिल ने अपने पूरे सेवाकाल में वेतन और अन्य वैध स्रोतों से लगभग दो करोड़ रुपए की आय अर्जित की है।

Related Articles