मतभेद भुलाकर बीजेपी से लड़ने इंडी गठबंधन के बैनर तले एकजुट हों

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों से अपने मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। बिड़ला तारामंडल के पास आयोजित वार्षिक 21 जुलाई शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने टीएमसी से बगावत करने वाले नेताओं को गद्दार करार दिया और स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी में कभी भी वापस लौटने नहीं दिया जाएगा। ममता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बंगाल में भाजपा से लड़ने के लिए हर कोई इंडी गठबंधन के बैनर तले एकजुट हो। मेरे अंदर कोई अहंकार नहीं है।

Related Articles