कहर: जम्मू में मकान जमींदोज, एक ही परिवार के 7 की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लोरन इलाके में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अचानक बादल फटने से एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसने एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। पहाड़ से आया मलबा और बड़े-बड़े पत्थर इतने तेज रफ्तार में आए कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा घर मलबे के ढेर में बदल गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया है। लोरन की यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले 24 घंटों में राजौरी और पुंछ जिलों में बारिश से जुड़ी घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के भीतर अलग-अलग हादसों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles