
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी केस में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक नई एसआईटी गठित करने के संकेत दिए। कोर्ट ने कहा कि नई एसआईटी में पहले से जांच कर रहे अधिकारियों को भी शामिल किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से पेश एसजी तुषार मेहता ने बताया कि वरिष्ठ आईएएस के नेतृत्व में जांच कराई गई है। उसकी स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी गई है। जांच के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-अदालत तीन-चार दिन बाद केस पर दोबारा सुनवाई करेगी। उन्होंने याचिकाकर्ता को केस का राजनीतिकरण न करने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह एक साधारण आर्थिक अपराध का मामला है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
