
चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 14 जुलाई को आयोग से थोड़ा और समय मांगा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। ऐसे में तारीखों में बदलाव होने से अब लोगों को अपने वोटर कार्ड में सुधार करवाने और नाम जुड़वाने के लिए ज्यादा समय मिल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूरे कार्यक्रम को 12 दिन आगे बढ़ाया गया है। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर की जाने वाली जांच अब 29 जुलाई की जगह 8 अगस्त तक चलेगी। शुरुआती ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जो पहले 5 अगस्त को आने वाली थी, जो अब 17 अगस्त को जारी होगी। अगर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है, तो लोग 17 अगस्त से 16 सितंबर तक अपनी शिकायत या दावा पेश कर सकते हैं। इसके बाद दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट अब 7 अक्टूबर की जगह 19 अक्टूबर को आएगी। चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी इस काम को 10 दिन आगे बढ़ा दिया है।
