रिपोर्ट में खुलासा: उच्च शिक्षा में लडक़ों से आगे लड़कियां

उच्च शिक्षा

बिच्छू डॉट कॉम। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में ऑल इंडिया सर्वे हायर एजुकेशन-2023-24 रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई अहम आंकड़ों को को पेश किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2013-14 में पढऩे वाले छात्रों की संख्या 3.42 करोड़ से बढक़र 4.50 करोड़ हो गई है। दावा किया जा रहा है कि कुल 1.08 करोड़ छात्र एवं छात्राओं ने उच्च शिक्षा में भाग लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 18 से 23 साल का हर तीसरा युवा उच्च शिक्षा में भाग ले रहा है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का नामांकन छात्रों से ज्यादा बेहतर है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि भारत में युवाओं का रुझान स्टेम कोर्स यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित विषय में सबसे ज्यादा बढ़ा है। स्टेम कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या पिछले 10 सालों में 91.5 करोड़ से बढक़र लगभग 1.02 करोड़ हो गई है। स्टेम कोर्स में छात्राओं की भागीदारी 38.4 प्रतिशत से बढक़र 44 प्रतिशत हो गई है।  स्टेम कोर्स के साथ-साथ देश के युवाओं की रुचि पीएचडी में भी बढ़ी है। भारत में अब शोध एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा भी तेजी से विकसित हो रही है।

Related Articles