
बिच्छू डॉट कॉम। भाजपा संगठन ने दतिया उपचुनाव और विधानसभा के मानसून सत्र के कारण स्थगित कार्यसमिति बैठक की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बैठक के लिए समय मिलने से अब अधूरी कार्यसमिति पूरी हो जाएगी। विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा कतिपय मंत्री, विधायक सांसदों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। आधा दर्जन से अधिक प्रकोष्ठों का गठन होना बाकी है। और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पार्टी की कमान संभाले हुए एक साल हो चुका है। उनकी अध्यक्षता में ओरछा में प्रस्तावित यह कार्यसमिति की यह पहली बैठक होगी। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि सभी मंत्री-विधायकों को कार्यसमिति में बुलाया जाए। अभी निकट भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं है, इसलिए कार्यसमिति में सीमित सदस्यों के नाम ही शामिल किए गए हैं। अभी बुनकर, विधि, एनजीओ, आर्थिक, नगरीय निकाय सहित कतिपय अन्य प्रकोष्ठों का गठन होना बाकी है।
