काम में लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित

पंजीयन निलंबित

बिच्छू डॉट कॉम। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में औचक निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। गत 6 जुलाई को मुख्य अभियंताओं की 7 टीमों ने रायसेन, पांढुर्णा, शिवपुरी, बुरहानपुर, उमरिया, मंदसौर एवं निवाड़ी जिलों में निर्माणाधीन एवं पूर्ण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 34 निर्माण कार्यों का रेंडम आधार पर परीक्षण किया गया, जिनमें लोक निर्माण विभाग के 21, पीआईयू के 6, मप्र सडक़ विकास निगम के 6 तथा मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का 1 कार्य शामिल रहा। निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा प्रमरव अभियंता (सडक़/पुल) आरएल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में की गई। समीक्षा में बुरहानपुर जिले के सुंदर नगर-कुंदन डेयरी रोड स्थित पंडारोल नाला पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल के कार्य में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने पर संबंधित एसडीएम एवं तत्कालीन कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के 1 निर्देश दिए गए।

Related Articles