बिच्छू डॉट कॉम। अगले महीने से प्रदेश में सार्वजनिक सरकारी परिवहन सेवा शुरू करने की कवायद के तहत सरकार ने सरकारी बसों का संचालन करने के लिए 40 लंबे बस रूट तय कर दिए हैं। राज्य सडक़ परिवहन स्कीम को लेकर राज्य सरकार ने बस रूटों और सरकार द्वारा दी जाने वाली बस सेवा सुविधा को लेकर तीस दिन में आपत्तियां और सुझाव बुलाए हैं। इसके बाद इन बसों के संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि करीब ढाई दशक बाद राज्य में एक बार फिर सरकारी बस सेवा शरू हो रही है। उम्मीद की जा रही है, कि अगस्त से प्रदेशवासियों को सरकारी बसों में सफर करने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस बार खास बात यह होगी कि बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मिलेंगे, जिन रूट्स पर ट्रैफिक ज्यादा है वहां अधिक से अधिक बसें दौड़ाकर यात्रियों को सेवा दी जाएगी और बसों में ऐसे ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जाएंगे जो हर दस सेकंड में बस की लोकेशन यात्रियों को वेबसाइट पर बताएंगे।
10/07/2026
0
10
Less than a minute
You can share this post!
