
बिच्छू डॉट कॉम। एनआईए ने बुधवार को देशव्यापी अभियान चलाते हुए ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। एनआईए की टीमों ने एक साथ मिलकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश) में कुल 20 जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में वे आंतकी निशाने पर हैं, जो सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ रहे थे। आरोपी आतंकी संगठनों की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। वे भारत में हिंसक जिहाद के रास्ते इस्लामिक स्टेट और खिलाफत स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। इन गतिविधियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को आतंकवाद की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा था। एनआईए अब छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
