उम्मीदवार के लिए पटवारी लेंगे कार्यकर्ताओं का फीडबैक

पटवारी

बिच्छू डॉट कॉम। दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को कांग्रेस ने दितिया में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। इस सम्मेलन में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचेंगे। पटवारी यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही दतिया के प्रमुख कांग्रेस नेताओं से वन टु वन मुलाकात कर जमीनी हालात समझेंगे और प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी भी करेंगे। वहीं, भाजपा में संगठन स्तर पर दतिया चुनाव की लेकर खामोशी है, लेकिन पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी छोडक़र दतिया में डेरा डाल लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरोत्तम ही भाजपा की ओर से प्रत्याशी होंगे, लेकिन इसकी घोषणा राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से की जाएगी। नामांकन 6 जुलाई से होगी।

Related Articles