विधायक जंडेल का मोबाइल हैक कर 60 हजार रुपए मांगे

विधायक जंडेल

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके नंबर का दुरुपयोग करते हुए परिचितों और समर्थकों को 60 हजार रुपए मांगने वाले फर्जी मैसेज भेजे। इसका खुलासा तब हुआ, जब लोगों ने पुष्टि के लिए विधायक से संपर्क किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। उनके नंबर से भेजे गए सभी मैसेज फर्जी हैं। उन्होंने अपील की है कि यदि उनके नंबर से पैसे मांगने वाली कोई कॉल या मैसेज आता है, तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जा रहे नए तरीकों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles