
बिच्छू डॉट कॉम। शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर की उपेक्षा को लेकर लिखे गए सीएम के पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस ने मोर्चा, खोलते हुए सरकार के कामकाज पर मकाज पर सीधे सवाल – दागे। उधर, पत्र के बाद सरकार 3 जुलाई को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मप्र की उम्मीदों का शहर इंदौर के नाम से एक कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, जिसे देर रात टाल दिया गया है। पत्र को लेकर भास्कर के खुलासे के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, कैलाश विजयवर्गीय ने खुद को हाथ कटा ठाकुर बना लिया है। मैंने तो छह महीने पहले ही सलाह दी थी कि जब लगातार मंत्रिमंडल में उपेक्षा हो रही है और मुख्यमंत्री सुन नहीं रहे, तो मंत्री बने रहने का क्या फायदा। इस्तीफा दे दो। पितृ पर्वत तैयार है, वहां सेवा करो और चंदा चोरी न हो, उसका ध्यान रखो।
