
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर के खिलाफ कुक ने मारपीट, गाली-गलौच और धमकी का केस दर्ज करवाया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर रातीबड़ पुलिस ने सोमवार को तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीडि़त का आरोप है कि अच्छा खाना नहीं बनाने पर तीनों आरोपियों ने उसे हाथ-मुक्कों से पीटा। मोबाइल छीनकर 3 दिन खाने-रहने के हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। रीवा निवासी 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वह तीन दिन पहले रीवा के लालता प्रसाद साहू और आरडी मिश्रा, और एक अन्य व्यक्ति मिश्रा के कहने पर 25 जून को नीलबड़ स्थित शैलेष सिंह के घर गया। यहां 15 हजार रुपये महीना में खाना बनाने, रहने और खाना मिलने की बात हुई। परिवार में चार लोग थे, जिनके लिए खाना बनाना था।
मोबाइल मांगा तो नहीं दिया
28 जून को पीड़ित ने शैलेष सिंह से मोबाइल मांगा, जो उन्होंने नहीं दिया। इस पर गुस्सा होकर पीडि़त अपने कमरे में आ गया। इस पर शैलेष सिंह, बेटे शशांक और ड्राइवर मिश्रा ने गाली-गलौच की और हाथ-मुक्कों से पीटा और घर से निकाल दिया।
