
- आय बहुत कम, केवल अनुदान के भरोसे चल रही नगर सरकार
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय राजस्व संग्रहण में पिछड़ रहे हैं। यही वजह है कि निकायों की माली हालत लगातार बिगड़ती जा रही हैं। सिंगरौली में 29 प्रतिशत, इंदौर में 44, भोपाल में 41, सागर में 34, जबलपुर में 37 और बुरहानपुर में केवल 10 प्रतिशत ही राजस्व संग्रहण किया जा सका है। इन्हें राज्य शासन से 100 प्रतिशत ग्रांट दी जाती है, लेकिन राजस्व संग्रहण न होने से निकायों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। इस वजह से निकायों की सरकार पर निर्भरता बढ़ रही है। ऐसे में, राज्य सरकार ने कहा है कि निकाय अपनी माली हालत सुधारें और सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन बोर्ड के ठेके करें, पार्किंग ठेके की व्यवस्था सुधारें, भवन अनुज्ञा, प्रापर्टी टैक्स की वसूली बढ़ाएं। प्रदेश के कई नगर निगम, नगर पालिका और परिषदों की माली हालत इतनी बिगड़ गई है कि वे कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में भी नहीं हैं। निकायों द्वारा राजस्व की वसूली न कर पाना और आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों के वेतन पर खर्च ने निकायों को संकट में ला दिया है। कम राजस्व वसूली के कारण सरकार ने भी निकायों को दिए जाने वाले चुंगी कर में कटौती कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में केवल 32 प्रतिशत ही राजस्व संग्रहण कर निकाय स्वयं की आय जुटा पाते हैं। जबकि नगर सरकार 68 प्रतिशत अनुदान के भरोसे चल रही है। अगर यह अनुदान मिलना बंद हो जाए तो निकायों का संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। यहां तक कि कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दिया जा सकेगा इन हालात को देखकर राज्य सरकार ने सभी निकायों को निर्देश दिया है कि वे राजस्व वसूली का प्लान तैयार करें।
एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति जागरूकता का विशेष अभियान शुरुआत करेंगे सीएम
एंटीबायोटिक दवाओं का गलत या ज्यादा उपयोग करना हानिकारक है। एम्स भोपाल सहित अन्य संस्थानों के शोध में यह सामने आ चुका है। अब सरकार विशेष अभियान चलाकर इन दवाओं के घटते असर को रोकने का प्रयास करेगी। इसके लिए तैयार प्लान स्टेट एंटी-माइक्रोबियल रजिस्टेंस एक्शन प्लान 2.0 का अनावरण मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में करेंगे। केंद्र के एक्शन प्लान के अनुरूप तैयार राज्य की कार्ययोजना में जन जागरूकता, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला क्षमता सुदृढीकरण, एंटीबायोटिक उपयोग का विवेकपूर्ण प्रबंधन, अनुसंधान तथा वन हेल्थ दृष्टिकोण पर आधारित प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कई विभाग मिलकर काम वारिंगे। मुख्यमंत्री पल्स पोलियो अभियान एवं जनभागीदारी आधारित प्रहल सुमन पंचायत का शुभारंभ करेंगे। वह सर्विकल कैंसर से एचपीवी टीकाकरण अभियान एवं स्वस्थ यकृत मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित भी करेंगे।
