मप्र के आईएएस ने कराया अखिलेश का निवेश, इसलिए तिलमिलाए हैं

ओपी राजभर

योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मप्र के एक आईएएस अधिकारी पर बड़ा आरोप लगायी है। राजभर ने कहा कि अखिलेश मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संबंध में इतना हल्ला इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे मप्र से आईएएस अधिकारी से अपने रिश्तों को छिपाना चाहते हैं। राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश को लेकर कहा- मध्य प्रदेश के आईएएस आपकी पार्टी के कद्दावर नेता के दामाद हैं। मोहन यादव के नाम पर हुए एक फर्जी खुलासे से आप डर गए। मध्य प्रदेश में हाईवे का रास्ता कहां से जाएगा, ये वही आईएएस तय करते हैं। अखिलेश जी की तिलमिलाहट बता रही है कि आईएएस ने आपसे और अपने लोगों से वहां की जमीनों में भारी निवेश करवाया है। अखिलेश जी को यही डर है कि कहीं मप्र के एक्सप्रेस-वे की रिपोर्ट जारी न हो जाए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को पता लगाना चाहिए।


Related Articles