राज्य सरकार ने फिर लिया 2800 करोड़ का कर्ज

कर्ज

बिच्छू डॉट कॉम। सरकार फिर से 2800 करोड़ के दो कर्ज लेने जा रही है। पहला कर्ज 1600 करोड़ का आठ साल के लिए और दूसरा 1200 करोड़ का 22 साल के लिए लिया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया रिजर्व बैंक के माध्यम से मंगलवार को मुंबई में पूरी हो गई है। कर्ज का भुगतान बुधवार को होगा। इस नए कर्ज के बाद इस वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 13 हजार 800 करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। वहीं प्रदेश पर कुल कर्ज बढक़र करीब 5 लाख 2 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा। वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इसका उपयोग विभिन्न विकास कार्यों और, इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। केंद्र सरकार से भी इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

Related Articles