8 साल में मप्र में आदिवासियों की 3 लाख एकड़ जमीन बिकी

आदिवासियों

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब आठ वर्षों में मध्य प्रदेश में आदिवासियों की लगभग तीन लाख एकड़ (करीब 1:26 लाख हेक्टेयर) भूमि बेची गई, जिसे भाजपा नेताओं, उनसे जुड़े उद्योगपतियों और प्रभावशाली लोगों ने सरकारी संस्क्षण में खरीदा। उन्होंते राष्ट्रपति से आदिवासी भूमि हस्तांतरण और इसकी अनुमति से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। शुक्रवार को भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में पटवारी ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी भूमि का गैर-आदिवासियों को हस्तांतरण सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं हो सकता। इसके बावजूद बड़ी संख्या में जमीनों के सौदे हुए हैं।

Related Articles