नीट का पेपर लेकर छिंदवाड़ा में लैंड हुआ हेलीकॉप्टर

नीट का पेपर

बिच्छू डॉट कॉम। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। इसी कड़ी में, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायुसेना ने कमान संभाल ली है। गुरुवार को मप्र के छिंदवाड़ा जिले की इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर वायुसेना का एक विशेष हेलीकॉप्टर उतरा, जिसमें नीट परीक्षा के गोपनीय प्रश्न-पत्र लाए गए। जैसे ही हेलीकॉप्टर इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर लैंड हुआ, वहां पहले से ही तैनात प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। एयरफोर्स के जवानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच इन पेपरों को उतारा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी में इन्हें सीधे स्ट्रांग रूम  की ओर रवाना कर दिया गया।प्रश्न-पत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने के बाद अब वहां सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में हथियारों से लैस पुलिस बल को तैनात किया गया है। पूरे परिसर पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे नजर रखी जा रही है। एनटीए इस बार परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

Related Articles