कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का तंज… पप्पू और चप्पू सभी एक ही लाइन में खड़े

मुख्यमंत्री का तंज

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर और डेलनपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। महिदपुर में लगभग 207 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की सौगातें देते हुए उन्होंने कहा, पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू, सब एक ही लाइन में खड़े हैं। पार्टी की कमान नौसिखियों को सौंप दी गई है। यदि कोई गाड़ी आगे बढ़ाने की बजाय पीछे ठोक दे तो उसमें हमारा क्या दोष है। कांग्रेस अपने कर्मों की सजा भुगत रही है। सीएम ने कहा, कांग्रेस से महिलाओं के लिए कभी काम नहीं किया। अब लाड़ली बहना योजीमा से जब सरकार कार्य कर रही हैं तो कांग्रेस नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत सहित कई नेता शामिल हुए। ग्वालियर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। कहा, प्रदेश में अलीबाबा और चालीस चोरों की सरकार है, जिसमें भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles