
बिच्छू डॉट कॉम। नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीडि़त के साथ स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ता था। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अयाज महिला के हाथ पकडक़र कुछ पढ़ रहा है। महिला कहती है- मुझे छोड़ दो… रोती और विरोध करती है, लेकिन आरोपी जोर से उसके हाथ पकड़े रहता है। घटना सालभर पुरानी है। महिला की शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने केस दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तमिया गांव का रहने वाला एक आरोपी मौलाना फरार है। महिला से चार लाख रुपए भी ऐंठे गए। महिला को जबरदस्ती कलमेश्वर ले गए। वहां तीसरे आरोपी ने सभी धार्मिक रस्में निभाईं और धर्म परिवर्तन के लिए उससे कबूल है कहलवाया। मौलाना ने घोषणा की कि उसने इस्लाम अपना लिया है और अयाज के साथ उसका निकाह हो गया है। महिला को जबरदस्ती मांस खिलाया गया और कलमा पढ़वाया गया।
