यूपी में आंधी-बिजली से पांच लोगों की मौत, 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव

यूपी में आंधी-बिजली

बिच्छू डॉट कॉम। देश के आठ राज्यों में प्री मानसून एक्टिव हो गया है। वहीं, राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की कई जगहों पर आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला। एमपी के भोपाल समेत चार जिलों में बारिश हुई। आंधी के बाद पेड़ और बिजली के तार टूट गए। वहीं, यूपी में आंधी-बारिश के दौरान हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तो कासगंज में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई। राजस्थान के चुरू में आंधी-बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से परिवार के 4 सदस्य मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करके इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो गई और इसके अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

Related Articles