नक्सलवाद के खात्मे के बाद… अब देंगे विकास को गति

नक्सलवाद
  • नीति आयोग की बैठक में सीएम ने बताई मध्यप्रदेश की उपलब्धियां

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे विशेष प्रयत्नों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि काउंसिल की बैठक में ‘विकसित भारत ञ्च2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों की साझी भागीदारी, समन्वित प्रयासों तथा विकास के विभिन्न आयामों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सुशासन, समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश को नक्सलवाद का खात्मा केंद्र सरकार द्वारा तय की गई समय-सीमा से पहले करने में सफलता मिली है। प्रदेश के जो क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित थे, वहां विकास की गति तेज की जाएगी। युवाओं के विकास पर विशेष रूप से जोर रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बहनों और बेटियों की उन्नति, कृषक कल्याण, नए मेडीकल कॉलेजों के माध्यम से उपचार कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए बेहतर कार्य हो रहा है। इसी तरह आरोग्य मंदिर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में भी मध्यप्रदेश अग्रसर है। नदी जोड़ो परियोजनाओं के क्रियान्वयन की तैयारी की गई है। पीएमश्री महाविद्यालयों के माध्यम से युवाओं को अनेक संकायों और विषयों के अध्ययन से जोड़ा गया है। कौशल विकास और औद्योगिकीकरण के प्रयास तेज हुए हैं। देश में सबसे पहले पीएम मित्र पार्क की धार जिले में स्थापना हुई है, यहां शीघ्र ही इकाइयों द्वारा रिकार्ड समय में कार्य प्रारंभ हो रहा है। भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के वेस्ट को निष्पादित करने के साथ ही प्रदेश में जनकल्याण की दृष्टि से अनेक नए कार्य प्रारंभ करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
मोहन सरकार बताएगी मोदी सरकार के 12 साल का रिपोर्ट कार्ड
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्यप्रदेश में भी भाजपा और मोहन सरकार बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके लाभार्थियों से जुड़े आंकड़ों को सार्वजनिक करेंगे। मुख्यमंत्री की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री तथा सरकार और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता मिली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय की गई समय-सीमा से पहले मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता मिली है। प्रदेश के जो क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित थे, वहां विकास की गति तेज की जाएगी। युवाओं के विकास पर विशेष रूप से जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में बहनों और बेटियों की उन्नति, कृषक कल्याण तथा नए मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से उपचार सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए बेहतर कार्य हो रहा है।
रोजगार के अवसर सृजित करने विचार
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में मुख्यत: ‘मूलभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल’, ‘उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेंद्रीकृत विकास’, ‘स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण’ एवं ‘सभी के लिए समानता और गरिमा’ से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को बढ़ाने और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles