
बिच्छू डॉट कॉम। मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्यप्रदेश के डेढ़ करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को मामूली राहत दी है। फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट चार्ज में 3.91 प्रतिशत की कमी की गई है। यानी बिजली दरों में प्रति यूनिट करीब 10 पैसे की कमी आएगी। 300 यूनिट की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को करीब 25 रुपए की कमी आएगी। दरअसल, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने 24 मई से 24 जून 2026 तक के लिए फ्यूल एंड पॉवर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज की नई दरें घोषित कर दी हैं। आदेश के अनुसार, इसके तहत उपभोक्ताओं को ऊर्जा शुल्क पर 3.91 प्रतिशत की कमी की गई है। बिजली मामलों के जानकार राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इसका फायदा हर श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा। बता दें कि अप्रैल माह में ईधन और खरीदी गई बिजली की लागत के आधार पर एफपीपीएएस की गणना होती है। एफपीपीएएस हर माह बदलता रहता है। मई माह में जारी होने वाले बिलों में यह राहत मिलेगी। मालूम हो कि अप्रैल माह में एफपीपीएएस में करीब 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।
