दिल्ली ने तोड़ा दिल! प्रजनन दर में यूपी-एमपी अव्वल

प्रजनन दर

बिच्छू डॉट कॉम। भारत की कुल प्रजनन दर अब 2.1 के रिप्लेसमेंट स्तर से नीचे आ गई है। रिप्लेसमेंट स्तर 2.1 होने का मतलब है कि एक दंपति औसतन इतने बच्चे पैदा कर रहा है, जो अगली पीढ़ी में उनकी जगह ले सकें। मौजूदा समय में, भारत की प्रजनन दर गिरकर 1.9 रह गई है। सीधे शब्दों में कहें तो भारत में जितने लोगों की मौत हो रही है, उनकी जगह लेने लायक नए जन्म नहीं हो रहे। 2014 में भारत की कुल प्रजनन दर 2.3 दर्ज की गई थी। ग्रामीण भारत में यह दर 2.5 थी। वहीं शहरी भारत में यह गिरकर 1.8 पर आ गई थी। शहरी भारत में प्रजनन दर पिछले 25 वर्षों से रिप्लेसमेंट स्तर (2.1) से नीचे बनी हुई है। इसके बावजूद 2019 में पीएम मोदी ने जनसंख्या विस्फोट को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन वास्तव में 2019-2021 की अवधि तक भारत की कुल प्रजनन दर पहले ही गिरकर 2.0 पर आ चुकी थी। ताजा सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट और अन्य जनसांख्यिकीय आंकड़ों के मुताबिक, भारत के राज्यों में कुल प्रजनन दर में बड़ा अंतर देखा गया है।  दिल्ली में प्रजनन दर भारत में सबसे कम है। यहां टीएफआर 1.2 बच्चे प्रति महिला दर्ज की गई है। इसके बाद केरल, तमिलनाडु और बंगाल का स्थान आता है, जहां प्रजनन दर गिरकर 1.3 पर आ गई है।  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी यह दर काफी कम, लगभग 1.4 है। बिहार में प्रजनन दर पूरे भारत में सबसे आगे है।

Related Articles