
बिच्छू डॉट कॉम। फिल्म अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी महिला मित्र गौरी स्प्रैट से शादी रचाने वाले हैं। अब आमिर ने खुद कन्फर्म किया है कि वो 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान आमिर खान ने कहा- हमारा रिश्ता स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ा है और वे इसे औपचारिक रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ह गौरी के साथ बहुत शांत और मजबूत रिश्ता महसूस करते हैं। आमिर के इस फैसले से उनके फैंस बेहद खुश हैं। चर्चा है कि आमिर के करीबी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। यह शादी आमिर खान के घर पर ही एक छोटे और निजी समारोह के रूप में होगी। फिलहाल, किसी बड़े जश्न की योजना नहीं है। मेहमानों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि आमिर के करीबी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे ब्रिटिश मूल के कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था। गौरी का अपनी पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा (क्विन) भी है।
