
बिच्छू डॉट कॉम। जापान के सैतामा स्टेट के कावागोए शहर में बनाई गई मस्जिद विवादों में आ गई है। पाकिस्तानी कयूनिटी की ओर से बनाई गई इस मस्जिद की शुरुआत जापान में पाकिस्तान के राजदूत अदुल हमीद की मौजूदगी में हुई थी। अब इस मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पाया है कि मस्जिद बिना परमिशन के बनाई गई थी और इसमें कानूनी सहमति भी नहीं ली गई थी। कावागोए सिटी हॉल ने इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि जिस क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण किया गया है, वह शहरी विकास नियंत्रण क्षेत्र में आता है। इस तरह के एरिया में स्पेशल परमिशन के बिना किसी भी तरह का निर्माण कार्य बैन रहता है। सिटी हॉल की ओर से जारी ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि संबंधित भवन का निर्माण सिटी ह्रश्वलानिंग एट के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना किया गया है। यह निर्माण स्थानीय प्रशासन की मंजूरी के बिना हुआ, जो कानून का उल्लंघन है। प्रशासन के अनुसार, निर्माण से जुड़े लोगों को कानूनी प्रक्रिया और जरूरी सुधारात्मक कदमों के बारे में काफी समय तक गाइडलाइन दी गई थी।
