केंद्रीय मूल्यांकन टीम दिल्ली लौटी

  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26

    भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी में बीते दस दिनों से चल रहे स्वच्छता सर्वे शुक्रवार को पूरा हो गया और शनिवार को छह सदस्यीय टीम के दिल्ली वापस जाने की खबर है। हालांकि सर्वे के तहत बैरसिया में शनिवार को टीम पहुंचना थी, लेकिन टीम दिल्ली चली गई। जबकि बैरसिया के सर्वेक्षण पर भोपाल की रैकिंग पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 025-26 की शुरुआत 20 मई से हुई थी। इसे 30 मई तक हर हाल में पूरा करना था। था। टीम टीम ने ने सर्वे के दौरान बदले हुए सर्वे पैटर्न के तहत साफ-सफाई की स्थिति और कचरा प्रबंधन सिस्टम का जायजा लिया और शहर भर के करीब 238 लोकेशन पर सर्वे किया। नगर निगम प्रशासन की ओर से टीम के वापस दिल्ली पहुंचने और बैरसिया का सर्वे होने या नहीं होने पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि शनिवार को टीम के दो सदस्य ही दिल्ली रवाना हुए हैं। चार सदस्य बैरसिया के सर्वेक्षण के बाद जाएंगे, क्योंकि उक्त टीम को दूसरे शहरों में भी सर्वे के लिए पहुंचना है।  इस साल केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अचानक किए जाने वाले और पूरी तरह से डिजिटल इंस्पेक्शन मॉडल को अपनाया। तीन टीमों ने जिनमें से हर एक में दो सदस्य थे, झीलों, रेलवे स्टेशनों, फ्लाईओवर, कचरा डंपिंग साइट, ट्रांसफर स्टेशनों और कचरा दोबारा इस्तेमाल करने वाले केंद्रों पर बिना किसी पूर्व सूचना के इंस्पेक्शन किया, ताकि जमीन पर दिखाई देने वाली असल साफ-सफाई का जायजा लिया जा सके।

Related Articles