मप्र में युवतियों के बीच तेजी से बढ़ रही धूम्रपान की प्रवृत्ति

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश में युवतियों के बीच तेजी से बढ़ती धूम्रपान और नशे की प्रवृत्ति ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रदेश की हर 100 में से 12 युवतियां सिगरेट और 22 से अधिक युवतियां बीड़ी का सेवन कर रही हैं। सर्वे के अनुसार धूम्रपान, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की ओर भी युवतियों का झुकाव बढ़ गया है। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की युवतियां अब नशे के मामलों में लडक़ों की बराबरी करती नजर आ रही हैं। एनएचएम सिगरेट पीने द्वारा किए सर्वे के मुताबिक पिछले सात वर्षों में वाली युवतियों की संख्या 9.3 प्रतिशत और बीड़ी पीने वाली लड़कियों की संख्या 13.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में हर 100 लड़कियों में से 12 सिगरेट पीती हैं, जबकि 22 से अधिक लड़कियां बीड़ी का सेवन करती है।
18 से 25 साल के बच्चों पर हुआ सर्वे
सर्वे के तहत देशभर के 987 स्कूलों के 97 हजार 302 विद्यार्थियों और मध्य प्रदेश के 34 स्कूलों के दो हजार 979 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। सर्वे 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के बीच किया गया। इसमें 544 सरकारी और 433 निजी कॉलेज शामिल थे। मध्य प्रदेश से दो हजार 490 विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाएं ली गई।
‘कूल’ दिखने की चाह बन रही वजह
युवाओं में धूम्रपान की शुरूआत का बड़ा कारण खुद को आधुनिक और स्टाइलिश दिखाने की मानसिकता बताई जा रही है। कॉलेज और स्कूल स्तर पर कई छात्र-छात्राएं दोस्तों के प्रभाव में सिगरेट या बीड़ी पीना शुरू करते हैं। धीरे-धीरे यही शौक लत में बदल जाता है और स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है।
तंबाकू छोडऩा चाहते हैं हजारों युवा
सर्वे के अनुसार वर्तमान में धूम्रपान करने वाले 26.2त्न लोगों ने पिछले 12 महीनों में इसे छोडऩे का प्रयास किया। वहीं 37.9त्न लोग धूम्रपान छोडऩा चाहते हैं और करीब 30त्न लोग किसी भी प्रकार के तंबाकू सेवन से मुक्ति पाना चाहते है।

Related Articles