
बिच्छू डॉट कॉम। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के नियमितीकरण और अनिवार्यता को लेकर आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी ने साफ कर दिया है क्रि 40 वर्ष की आयु पूरी कर लेने मात्र से किसी भी सरकारी कर्मचारी को कंप्यूटर वक्षतो प्रमाणीकरण (सीपीसीटी) से छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे सभी आदेशों को तुरंत निरस्त किया जाए, जिनमें सीपीसीटी परीक्षा से अवैध रूप से छूट देकर शासकीय सेवकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है और उन्हें नियमित किया गया है। इसके साथ ही, जिन अधिकारियों ने नियमों की गलत व्याख्या करके ऐसे त्रुटिपूर्ण आदेश जारी किए हैं, उनके विरुद्ध भी समुचित अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह आदेश शासन के समस्त विभागों, राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष, समस्त विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और सभी जिला कलेक्टरों (जिलाध्यक्षों) को भेज दिया गया है।
