कांग्रेस ने सूची एआईसीसी को भेजी- खराब परफॉर्मेंस वाले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे

मप्र कांग्रेस में खराब परफॉर्मेंस वाले जिला अध्यक्षों को बदलने की कवायद तेज हो गई है। संगठन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के करीब 8 जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इनमें एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। भोपाल में यह सूची तैयार करके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को भेजी जानी है। सूची में कार्यकारिणी गठन व साल भर किए गए कामों का ब्यौरा जोड़ा गया है। मप्र में शुरू हुए प्रशिक्षण वर्ग के बीच यह बात सामने आई। अभी विंध्य क्षेत्र के 8 जिलों का संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम सतना में चल रहा है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दो टूक कहा कि पदाधिकारियों को फील्ड में काम करना होगा, परफॉर्मेंस नहीं दिखाने पर उन्हें एआईसीसी द्वारा पद से हटा दिया जाएगा।

Related Articles