
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उपखंड स्थित हाकिमपुर सीमा चौकी पर बड़ी संख्या में कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिक जमा हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध बांग्लादेशी नागरिक के निर्वासन की प्रक्रिया तेज करने और जल्द से जल्द इन्हें वापस भेजने की अपील की। उत्तर 24 परगना जिलों के अधिकारियों के साथ हुई प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि सीमा चौकी पर मौजूद बांग्लादेशी अपने देश लौटने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, जल्दी-जल्दी भागो, नहीं तो जो करना है सरकार करेगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमा चौकी पर मौजूद लोगों को जल्द उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हम उन्हें जेलों में रखकर खिलाना-पिलाना नहीं चाहते और न ही उन पर जनता का पैसा बर्बाद करना चाहते हैं।
