पोस्टिंग से नाखुश तीन आईएएस ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए दिया आवेदन

प्रदेश में अच्छी पोस्टिंग नहीं मिलने से नाखुश बताए जा रहे तीन आईएएस अफसरों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति परी जाने के लिए आवेदन दिया है। इनमें 2010 बैच के अफसर अभिजीत अग्रवाल, 2011 बैच के मोहित बुंदस और सौरभ कुमार सुमन शामिल हैं। अभिजीत अग्रवाल वर्तमान में मार्कफेड के एमडी हैं। मोहित बुंदस के पास कमिश्नर सेरीकल्चर (रेशम उत्पादन) और सौरभ कुमार सुमन के पास पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त का जिम्मा है। 2010 और 11 बैच के ज्यादातर अधिकारी वर्तमान में फील्ड पोस्टिंग पर है, इनमें कई जिलों में कलेक्टरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में मप्र कैडर के 41 आईएएस अधिकारी पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मप्र कैडर में वर्तमान में कुल 391 अधिकारी हैं। इनमें से 350 राज्य शासन के अधीन विभागों में पदस्थ हैं।

Related Articles